डीआईजी ने किया चौतरवा थाने का निरीक्षण।

सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला चौतरवा थाने का, डीआईजी ने किया निरीक्षण। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। उसके बाद सलामी दी गई। इस अवसर पर डीआईजी श्री ललन मोहन प्रसाद जी ने पुलिस थाना परिसर का जायजा लिया। तथा थाना की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान आकृष्ट करने को कहा। निरीक्षण के दौरान दर्ज कांडो की समीक्षा तथा कार्ड संबंधी अभिलेख संचिकाओं का अवलोकन उपरांत सभी थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए । उसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियो से मिलकर अवगत हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियो से उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता की मदद से असामाजिक तत्व एवं अपराधियों एवं शराब कारोबारियों पर रोक लगायी जा सकती है। इस मौके पर लोकजनशक्ति पार्टी बगहा के जिला अध्यक्ष श्री बृजेश्वर राव, मुखिया प्रतिनिधि श्री आनंद शाही ,सरपंच श्री जगन्नाथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय यादव, मुखिया श्री अशोक यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार , बच्चा पांडे, उमेश दुबे, दीपू साही एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM