70 वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को देशहित से कोई लेना-देना नहीं है।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 13/4/18

70 वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को देशहित से कोई लेना-देना नहीं है। वह देश का भला नहीं चाहती है। कांग्रेस द्वारा बजट सत्र नहीं चलने देने के कारण लोक सभा में 28 बिल तथा राज्य सभा में 39 बिल लंबित रह गए।
उक्त बातें पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने लोकतंत्र बचाव आन्दोलन के तहत भाजपा के देशव्यापी सामूहिक उपवास कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सामुहिक उपवास का कार्यक्रम समाहरणालय के समीप आयोजित किया गया था।
वाल्मीकिनगर के सांसद सतीशचन्द्र दुबे ने कहा कि कांग्रेस घोटाले व भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाले लोगों की सरकार है। उसे देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रेणु देवी ने कहा कि जनता द्वारा सत्ता से दखल किए जाने के कारण कांग्रेस बेचैन है। उसका जनाधार खिसक चुका है। चनपटिया विधायक प्रकाश राय ने कहा कि देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस बजट सत्र नहीं चलने दे रही है। नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने बताया कि हाल की चुनाव के बाद अपने खिसकते जनाधार को देखकर कांग्रेस घबरा गयी है। इसलिए वह रोज नए-नए हथकंडे अपना रही है। बेतिया के भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा व देशवासियों के हितों से कभी समझौता नहीं किया है। जिससे उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रक्सौल के जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने तो देश के किसानों, व्यापारियों , युवाओं व महिलाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है। सामुहिक उपवास कार्यक्रम में दीपेन्द्र सरार्फ, आनंद सिंह, उमाकांत सिंह, वरुण सिंह, बंजरिया प्रमुख ललन सहनी, अखिलेश गुप्ता, भरत सिंह, सुशील जायसवाल, पन्नालाल साह, कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, छट्ठू शर्मा, रुपक श्रीवास्तव, संजीव कुमार, अनिल वर्मा, रवि सिंह आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM