कैश की किल्लत के अभाव में शहर में सन्नाटा पसरा है। एटीएम हो या बैंक विरान पड़ा है।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 20/4/18

कैश की किल्लत के अभाव में शहर में सन्नाटा पसरा है। एटीएम हो या बैंक विरान पड़ा है।
कैश की किल्लत दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। कैश के अभाव के कारण शहर में सन्नाटा पसरा है। एटीएम हो या बैंक जहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी। आज वहीं एटीएम विरान पड़ा है। जबकि बैंकों की भीड़ में कमी आई है।
शहर में विभिन्न बैंकों के दर्जनों एटीएम लगे हुए हैं। लेकिन, कैश के अभाव में शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं। एचडीएफसी के एटीएम में थोड़ी बहुत कैश रह रही है, लेकिन वह भी घंटे दो घंटे में खाली हो जा रहा है। लीड बैंक के प्रबंधक का कहना है कि मांग के अनुरूप कैश नहीं मिल रहा है। जिससे एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं रह रहा है। जबकि एसबीआई के आरएम अरूण कुमार का कहना है कि बैंकों में जमा करने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। साथ ही साथ बड़े नोट न बैंकों में पहुंच रहे है न शहर में दिखायी ही दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमा किए गए कैश व चेस्ट से आए कैश से बैंक व एटीएम चलता था। लेकिन जमा करने वाले ग्राहकों की कमी और चेस्ट से पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं मिलने के कारण एटीएम में कैश नहीं रह रहा है।
हमारे कर्मी सूझबूझ से बैंकों को चला रहे हैं। हमारा ध्यान ग्राहकों के ऊपर है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से कैश मिल सके। लगन के इस मौसम में बाजारों में सन्नाटा पसरा है। पैसे के लिए लोग शहर का चक्कर लगा रहे हैं। सेंट्रल बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई के चेस्ट से मांग के अनुसार कैश नहीं मिल रहा है। जिसके कारण एटीएम में कैश उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM