ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम कराने पर पांच लड़कियों की मुक्त कराने में पुलिस सफलता हासिल की है।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 24/4/18

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम कराने पर पांच लड़कियों की मुक्त कराने
 में पुलिस सफलता हासिल की है।
ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम करने पर मजबूर करने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने हनुमान गढ़ी के पास रविवार की सुबह छापेमारी कर पांच लड़कियों की मुक्त कराने में सफलता हासिल की है।
नगर थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि मिली गुप्त सूचना पर हनुमान गढ़ी के पास पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पंजाब के भटिंडा की रहने वाली पांच लडकियोंं की ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा किराये पर लिये गये रूम से पाया गया।
उन्होंने बताया कि लड़कियों का कहना है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक ऑर्केस्ट्रा में डांस के लिये लाकर गलत कार्य करने के लिये दबाव बनाता था। गलत कार्य नही करने पर डांस करने के पैसे नही देने की धमकी देता था। थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराई गई लड़कियों की उनके परिजनो के हवाले कर दिया गया है। साथ ही बताया कि ऑर्केस्ट्रा संचालक मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुकेश पर पहले से भी केश है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM