ट्रैक्टर पर रखे झोला से देसी कट्टा व कारतूस बरामद


सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 10/4/18
ट्रैक्टर पर रखे झोला से देसी कट्टा व कारतूस बरामद

पुलिस ने एक देसी कट्टा व जिन्दा कारतूस बरामद किया है। ये बरामदगी रविवार को बेला गोला में ओवर ब्रीज के नीचे से एक ट्रैक्टर पर रखे झोला से की गई। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफतारी नही हुई है।

किसी अज्ञात ने पुलिस को फोन कर ट्रैक्टर पर चालक के सीट के नजदीक एक झोले में कट्टा रखे होने की जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी कर उक्त ट्रैक्टर पर रखे झोला को बरामद कर लिया। जिसमें से पुलिस को बारह बोर का एक देसी कट्टा व जिन्दा कारतूस मिला। टे्रक्टर चालक ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर पहले एक व्यक्ति उसको खाद पहुंचाने के लिए भाड़ा ठीक कर गया है। जिसने झोला गाड़ी पर रखकर जल्द ही आने की बात कहकर गया है। बताया कि सुगर मिल से गन्ना गिराकर निकल रहाथा।एक व्यक्ति ने रोककर तीन सौ रुपये में नवगांवा के समीप एक टोले में खाद ले जाने के लिए बात की। इस सबंध में पुलिस सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार शाही के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM