सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 17/4/18
बिहार : प्रेशर हॉर्न और तेज डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई को चलेगा विशेष अभियान
पटना : शहर व आस पास के क्षेत्रों में अब वाहनों में प्रेशर हाॅर्न लगाने वाले व तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होगी.
इसके लिए एक सप्ताह के भीतर विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी व सभी संबंधित थानों को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी होगी कि अब तक इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गयी है.
सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने शंभु शरण सिंह बनाम बिहार सरकार में पारित आदेश के अनुपालन पर आयोजित बैठक के दौरान निर्देश जारी किये. बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थिति सभा कक्ष में किया गया था. बैठक में नगर निगम शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या और सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण व डीजे के कारण हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर गहन विचार विमर्श व कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया.
अब तक क्या हुई कार्रवाई, इस पर मांगी गयी है रिपोर्ट : जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी थाना अध्यक्षों तथा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के स्तर पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है. इसका प्रतिवेदन भेजा जायेगा.
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पटना शहर में कितने अवैध दुकान हैं? जहाँ प्रेसर हॉर्न की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करनेवाले गाड़ियों के चालक एवं मालिक के विरुद्ध क्या–क्या कार्रवाई हुई है? इसकी भी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

No comments:
Post a Comment