बिहार टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा की बैठक सम्पन्न

पिन्टू कुमार कि रिपोर्ट-


बेतिया- बिहार टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के बैनर तले टीईटी  उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बैठक 10 जून  रविवार को नगर के एमजेके कॉलेज के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सहसंयोजक सोनू कुमार सोनी ने की। टीईटी अभ्यर्थियों ने शिक्षक बहाली के माँगों को लेकर बैठक किया।
      अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे समान काम समान वेतन मामले का हवाला देकर बहाली प्रक्रिया बेवजह रोककर रखी है। हाइकोर्ट ने नियोजन नियमावली रद्द किया था न कि शिक्षक बहाली करने पर रोक लगायी है। राज्य में लाखों पद रिक्त रहने के बावजूद शिक्षक बहाली न करना सरकार की उदासीनता झलकती है। हजारो टीईटी बेरोजगार भूखमरी के कगार पर है। इनकी संख्या पूरे प्रदेश में मात्र 45 हजार है जबकि आरटीआई द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर राज्य में 2 लाख से अधिक पद खाली है।
         आक्रोशित अभ्यर्थियों का कहना है कि- यदि हमारी बहाली अविलम्ब नहीं कि गयी तो राज्य स्तरीय व्यापक आंदोलन किया जायेगा। सडक से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में आनंद कुमार,विकास कुमार, जवाहर कुमार, सुनिल कुमार, सुशील कुमार, जयप्रकाश कुमार, अभिषेक कुमार, वृजेश कुमार, कुणाल कुमार ,वीरेन्द्र कुमार सैकडो अभ्यर्थी मौजूद रहे।

सरस संगम चंदन कुमार
सम्पर्क न0 9507843648

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM