बगहा:-बगहा जिला एवं बेतिया जिला के आईटी सेल के द्वारा सयुंक्त फेसबुक सह सोशल मीडिया सम्मेलन किया गया 

सरस संगम चंदन कुमार की रिपोर्ट


बगहा(11जून2018):-  बगहा जिला एवं बेतिया जिला के आईटी सेल के द्वारा सयुंक्त फेसबुक सह सोशल मीडिया सम्मेलन सांसद सतीश चन्द्र दुबे के आवास पर आगाज़ किया गया।आयोजक रानू मिश्रा सहसंयोजक आईटी सेल (बेतिया ) के अगुवाई में बगहा जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय द्वारा संचालन एवं बगहा जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप    सम्मलित मानव सेवा संगठन रामनगर सहित समाजिक कार्यकर्ता,वाल्मीकीनगर लोकसभा के सोशल मीडिया पर सक्रिय अग्रणियों से वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद सतीश चन्द्र दुबे नें सोशल मीडिया के सभ्य साकारात्मक उपयोग पर परिचर्चा किया,इस कर्म में सम्मानितों नें अपने अपने विचार रखें । 


सोशल मिडिया भी हमारे व्यापक परिवार की तरह है,इसे सभ्य ,स्वस्थ,एवं साकारात्मक बनायें रखने की जरूरत है ताकि हमारी समाजिक समरसता एवं स्नेही व्यवहारिकता बनी रहें इन बातों के साथ माननीय नें सबकों अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से सम्मानित कर कार्यक्रम की समापन इस आशा के साथ किया की स्नेह प्रेम का यह सिलसिला चलता रहे।इस अवसर पर बगहा जिला एवं बेतिया जिला के आईटी सेल के कार्यकर्तागण सहित युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सरस संगम 

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM