बगहा :: पीपीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर वार्ड के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन

 *सरस संगम बगहा से चंदन कुमार की रिपोर्ट*



बगहा प0 च0 :  बगहा। नगर परिषद स्थित नरईपुर वार्ड नं 12 में पीपीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर वार्ड के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। लोगों ने ठेकेदार रविन्द्र प्रसाद पर आरोप लागते हुए कहा है कि कार्य मे गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष मिश्रा ने प्रशासन से जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि सीमेंट और बालू की मात्रा मानक के मुताबिक नहीं देने से पानी गिरने के साथ सड़क पर गढ़े हो जा रहें हैं।

मौके पर रविकेश पटेल ,दीपक पटेल,ओमप्रकाश यादव,चंदन पटेल,मिंटू ठाकुर, विनय ठाकुर, नन्हे, हीरालाल गोंड,सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
*सरस संगम बगहा*

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM