खेतों में झूल रहे हाईटेंशन बिजली की तारो से किसान परेशानी 

सरस संगम से प्रभात कुमार  एवं विकास कुमार  कि रिपोर्ट-



 बगहा-1 प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय स्कूल के पीछे खेतों में झूल रहे 11000 वोल्टेज के तार से किसानो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं ।आपको बताते चलें कि खेतो की हाईटेंशन तार से लोगों अपनी खेती करने के लिए नही जा रहे है।उन्होंने मीडिया से रुबरु होकर अपनी समस्या बताई। ग्रमीणों किसानों के द्वारा  बिजली विभाग के ऊपर काफी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 11000 वोल्ट सप्लाई का तार किसानों के जमीन से महज 5 फीट ऊंचा है ।और खेतों में जितने भी खम्बे -खम्बे गड़े हुए हैं उनका कोई भरोसा नहीं है। लेकिन इस समस्या को बिजली विभाग के जेई शिकायत दर्ज करवाई थी ।लेकिन अभी उस पर बिजली विभाग के तरफ कोई कार्रवाई नहीं हुआ। किसान बताते है।कि कई बार बोआई, निराई, और कटाई के समय  करंट लगने की संभावना बनी रहती है  इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी सूचित किया गया था ।लेकिन केवल आश्वासन के बावजूद कुछ नही मिला। और किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग तत्वरित करवाई नही करता है। तो हमलोग धरना प्रदर्शन करेंगे।हमलोग आम ग्रामीण किसान आनेवाले चुनाव में लम्बी-लम्बी हाँकने वाले नेता एवं जनप्रतिनिधियों को चुनाव का बहिस्कार करने के लिए बाध्य करेंगे।
सरस संगम 


No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM