बिजली सुचारु रुप से नहीं मिलने की वजह से दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के ऊपर रोष व्यक्त किया

बिजली सुचारू रूप से नही मिलने की वजह से दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के ऊपर रोष व्यक्त किया। पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- चौतरवा थाना क्षेत्र के चंदरपुर रतवल पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में बिजली सुचारु रुप से नहीं मिलने के कारण यहां के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी एवं रोष व्यक्त किया।उपभोक्ताओं ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा की,इस वार्ड में बिजली महज कुछ घंटे तक रहती है ।और वह भी लोवोल्टेज के साथ एवं पुनः गायब हो जाती है।बिजली की इस लुका छुपी का खेल कई महीनों से चल रहा है।जिसके कारण इस वार्ड के सभी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। जब शाम के वक़्त बच्चों को पढ़ने का समय होता है। एवं घर के गृहिणी के खाना बनाने का समय होता है। उसी वक्त बिजली गुल हो जाता है। वैसे ही सरकार मिट्टी का तेल भी बंद करने का फरमान सुना दिया है ।तब बिजली की इस समस्या से परेशान यहां के उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर इसकी समुचित मरम्मती नहीं की जाती है एवं संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जाता है । तो बिजली विभाग में एक शिकायत दर्ज कर आंदोलन किया जाएगा, जिसके जिम्मेवार संबंधित विभाग के अधिकारी होंगे। वहीं उपभोक्ता रमेश सोनी, घूरा तुरहा,विनोद प्रसाद, मोहन तुरहा,रामचंद्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद,टून्ना प्रसाद, दिनेश तुरहा,शंभू तुरहा, पारस मिश्रा,प्रभु यादव,संजय प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि इस वार्ड एवं सभी आसपास के इलाकों में महीनों से यह परेशानी झेलनी पड़ रही है,जब कि सरकार के तरफ से कोई विभागीय मिस्त्री इस गांव के लिए सक्रिय नहीं रहने के कारण प्राइवेट मिस्त्री द्वारा बिजली मरम्मत कराया जाता है। जिसकी मजदूरी की राशि वार्ड के लोग चन्दा द्वारा वहन करते हैं।किन्तु विभागीय मिस्त्री नही रहने से हमेशा लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना भी पड़ता है। जबकि विभाग को उपभोक्ता बिल भी भुगतान करते हैं।साथ हीं लोगों का कहना है कि विभाग अपना सरकारी मिस्त्री नियुक्त करें और इस समस्या का समाधान करावे अन्यथा इस वार्ड एवं आसपास के सभी लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM