फर्जी फाइनेंसर बता ट्रैक्टर ले जाने की फिराक में न 5 लुटेरों को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार।

फर्जी फाइनेंसर बता ट्रैक्टर ले जाने की फिराक में पाँच लुटेरों को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार। पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव मे फर्जी फाइनेंसरो को ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा उक्त बातें बताई गई कि, ये ब्लोरो एवं मोटरसाइकिल पर सवार होकर (8) लुटेरे चोला फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी बताकर द्वार पर पड़े ट्रैक्टर को जबरन ले जाने लगे । इस पर ग्रामीणों के द्वारा शक हुआ। और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के ड्राइवर अनूप को बुलाकर कर फोन पर मालकिन से बात करने को कहा,उस समय मालकिन घर पर मौजूद नहीं थीं।वह सेविका के मीटिंग में बगहा गई हुई थीं। ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर की मालकिन के पास फोन करके बोला और कहा कि चोला फाइनेंस के कुछ कर्मचारी आये हुए है।और आपका ट्रैक्टर जबरन ले जा रहे हैं। उसके बाद मालकिन रेखा देवी ने तुरंत फाइनेंस कार्यलय से सम्पर्क किया। उन्होंने ने बताया कि हमारे को इसके बारे में कुछ नहीं पता है।न हमारे कार्यलय से कोइ भी कर्मचारी गया है। इन सब बातों को सुनकर ग्रमीणों ने 8 में से 5 को पकड़ लिया।और तीन भागने में सफल रहे। इस तथ्य में ट्रैक्टर मालकिन रेखा देवी ने चौतरवा थाना में आवेदन दिया।और आवेदन के जाँच उपरांत नवगत थाना अध्यक्ष श्री राजू कुमार ने ने बताया कि चौतरवा थाना कांड संख्या 159/18 दर्ज कर ली गई है। जिसमें पाँच लोगों को नामजद किया गया है। उन पाँच आरोपियों को धारा (159/18/379/420/411 IPC)उनके पास से एक ब्लोरो (BR/22 /PA।0256)और मोटरसाइकिल जप्त भी की गई। पांचों नामजद आरोपी (1) तेजवंत कुमार उम्र (38) वर्ष पिता - स्व: भुनेस्वर रॉय लालगढ़ थाना मुफस्सिल(2) शैलेश उपध्धाय उम्र (26)वर्ष पिता-सत्यनारायण उपध्धाय थाना चनपटिया (3) विजय कुमार साह उम्र (23) वर्ष पिता हरेंद्र साह थाना चनपटिया (4) कपिल देव पांडेय पिता-स्व: जंगबहादुर पांडेय मझौवलिया (5)पप्पू कुमार दुबे उम्र 21 वर्ष पिता-मीता दुबे गोपालपुर प.चंपारण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM