आधी रोटी खाएंगे लेकिन नवलपुर -बेतिया सड़क बनाएंगे। ययोगापट्टी से संतोष जायसवाल की रिपोर्ट- नवलपुर बेतिया सड़क के लिए जयघोष के साथ दिनांक 18/7/2018 को नवलपुर बाज़ार में ग्राम पंचायत राज नवलपुर,ढांढ़वा ,पिपरहिया,सिसवा बैरागी खुटवानिया जरालपुर बलुआ भवानीपुर सिसवा भूमिहार सहित योगापट्टी प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य लोगों की एक बैठक बेतिया नवलपुर पथ की जर्जर स्थिति को लेकर हुई।इसमें सड़क के बर्तमान स्थिति को लेकर ब्यापक चर्चा हुई।लोगों ने सड़क की स्थिति को देखकर प्रशासन के उदासीन रवैये के प्रति नाराजगी प्रकट किया।इस सड़क में दर्जनों जगह ऐसे गढ्ढे हैं जिनको "मौत का कुआ "का नाम दिया जा सकता है।शासन प्रशासन की तरफ से पिछले पांच बर्षो से "टेंडर होने वाला है" "टेंडर हो रहा है" "टेंडर हो गया है" यह सुन सुन कर जनता का कान पक चुका है।सर्ब सम्मति से बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घूम घूम कर अग्रणी लोग भिक्षाटन कर सड़क में बने बड़े बड़े गढ्ढो (जो मौत को हर पल दावत देते है)उसको अपने स्तर से चलने लायक बनाएंगे।उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव उर्फ बबलु सिंह ने कहा कि प्रखंड के लोगों के भिक्षाटन के बाद भी यदि प्रशासन के कान में जु नही रेगा तो प्रखंड वासी नवलपुर बाज़ार से योगापट्टी प्रखंड मुख्यालय तक (11 किलो मीटर)मानव सृंखला बनाकर बिरोध प्रदर्शन करेंगे।आज के बैठक के बाद ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक भिक्षाटन कर 50,000 रु से अधिक राशि जमा हुआ।वैसे तो सड़क मरम्मती का अनुमानित खर्च दस लाख रु से अधिक की संभावना है।जनता के उत्साह को देखते हुए कल से ही मरम्मत का काम शुरु कर दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री संतोष कु राव उर्फ बबलु सिंह की अध्यक्षता में गोपीचंद राम मुखिया नवलपुर, बृजकिशोर यादव मुखिया ढांढ़वा ब्रिदन्ति यादव सरपंच ,योगेश प्रसाद नवलपुर राजेन्द्र प्रसाद ,रमाकांत राव शैलेश राव ,विद्यानंद राव ,डॉ खुरशेद आलम ,संजय कु ,वकील शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने आज की बैठक में अपना बहुमूल्य योगदान एवम समर्थन दिया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM