सरस संगम
रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट-
धनहा पुल से मधुबनी जाने वाली रोड मे लगभग सुबह 08 बजे लापरवाह बोलेरो चालक ने मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दिया। जोडदार टक्कर से मोटरसाईकिल छतिग्रस्त हो गया है ।ठोकर मारने के बाद चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना के मौके पर कोई भी आदमी नहीं था। मोटरसाइकिल नम्बर BR 22 H-2110 है । मोटरसाइकिल चालक छोटु निसाद पिता रुदल निसाद ग्राम मुरगाहवा का निवासि है। गम्भीर रूप से घायल है। इनका ईलाज स्थानीय अस्पताल मे चल रहा है।


No comments:
Post a Comment