धनहा के पूर्व विधायक के २९वे जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*सरस संगम बगहा*


पिपरासी :-गुरुवार को धनहा के पूर्व विधायक की 29 वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मधुबनी प्रखंड के दहवा में इनके निर्मित प्रतिमा पर समाज सेवी यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ,पंचायत सचिव बैजनाथ सिंह समेत दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण किया । इसके बाद पिपरासी प्रखंड परिसर में समस्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश राम तथा संचालन सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी ने किया । पूर्व विधायक स्वर्गीय रामनगीना प्रसाद के तैल चित्र पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया । और इनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट के मौन रखा । बाल्मीकिनगर विधायक इस पुण्यतिथि में कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से उपस्थित नहीं हुए । लेकिन स्थानीय जनता की विशेष मांग को देखते हुए पिपरासी प्रखंड में इनका प्रतिमा विधायक निधि से लगाने की घोषणा किया । घोषणा करने के उपरांत लोगों ने विधायक को ताली बजाकर तहे दिल से स्वागत किया । कारण लंबे समय से प्रखंड परिसर में पूर्व विधायक श्री प्रसाद की प्रतिमा लगाने की मांग होती रहती थी । जो आज युवा सम्राट विधायक श्री सिंह ने इस पर विराम लगाते हुए प्रतिमा लगाने की घोषणा किया । कार्यक्रम को संबोधित हुए नवागत प्रखंड विकास पदाधिकारी बी के राम ने कहा कि आज मेरा भी सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम में शिरकत किया और तमाम जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों से रूबरू होने का मौका मिला । इन्होंने पूर्व विधायक के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मैं जनता जनार्दन को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कोई काम के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा । अंचलाधिकारी भास्कर ने भी पूर्व विधायक के जीवन पर प्रकाश डाला । पूर्व प्रखंड प्रमुख यशवंत नारायण यादव ने कहां की हमारे पिताजी को उस वक्त अपहरण कर हत्या कर दिया गया । जिस समय समाज और मेरे परिवार को उनकी आवश्यकता थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी की नौकरी को लात मारकर समाज की सेवा करने के लिए उन्होंने अपना कदम आगे बढ़ाया । 20 वर्ष तक पिपरासी पंचायत के निर्विरोध मुखिया 15 वर्ष मधुबनी प्रखंड के प्रमुख तथा साढे तीन वर्ष धनहा के विधायक के पद पर रहे । और उन्होंने समाज सेवा किया गया । आज उनके ईमानदारी की चर्चा इस क्षेत्र में लोगों करते है । और इससे समाज के लोग प्रेरणा लेते हैं । बनारस हिंदू काशी यूनिवर्सिटी से डबल एमए की उपाधि इन्होंने लिया था । कांग्रेस के बैठक में शामिल होने के लिए बगहा गए हुए थे । अगले दिन यानी 5 जुलाई 1989 को बगहा से दियारा के रास्ते घर आ रहे थे। नाव से बीच में गंडक नदी से जंगल दस्यू के अपराधियों ने इनका अपहरण कर हत्या कर दिया । और उनकी लाश को एक सुनियोजित तरीके से गायब कर दिया । लेकिन अपराधियों की मंसूबा कामयाब नहीं हुआ । कार्यक्रम को समाज सेवी यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ,उत्तर प्रदेश के समाज सेवी बुंदल पांडेय, बसपा जिलाध्यक्ष तुलसी रंजन मोर्य ,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रताप यादव उर्फ साधु यादव ,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संदेश यादव , प्रखंड राजद अध्यक्ष शमशाद अंसारी ,पंस समिति विनोद तिवारी वीरेन्द्र साहनी ,मुखिया जगदीश यादव विजय कुशवाहा, सिहासन सहनी शारदा सहनी , विवेक यादव , डा महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक रितेश स्वरुप राममनोहन सहनी प्रदीप साहनी नागेंद्र यादव यादि शामिल रहे ।
*सरस संगम बगहा*

2 comments:

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM