*🚨शहर के दो व्यवसाईयो की हत्या कर रंगदारी वसूलने के प्लान का खुलासा , सुमन सौरभ के गिरफ्तार शूटर ने खोले कई राज*
*✍🏼मोतिहारी:* कुख्यात सुमन सौरभ का गिरफ्तार शूटर विकास कुमार चौधरी ने पुलिस के समक्ष कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। नगर थाने में दारोगा नागेन्द्र सहनी ने बताया कि नरकटियागंज के शिकारपुर थाने के धूमनगर गांव का गिरफ्तार शातिर अपने शागिर्दों के साथ शहर में दो व्यवसाई की हत्या कर दहशत फैला कर रंगदारी वसूलने का प्लान किया था। घटना का प्लानिंग सुमन सौरभ ने रची थी। विकास के साथ सोनू और आशीष को हत्याकांड को अंजाम देना था। उसने बताया है कि 29 जुलाई को मुफस्सिल थाने के मिशन कम्पाउंड में गुड़लक को गोली मारने के बाद सुमन सौरभ का अपाची बाईक वहीं चला रहा था। जिसके पीछे सुमन बैठा था। 31 जुलाई को शहर के एसएस ज्वेलर्स के मालिक सूरज प्रसाद से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं उसके अन्य सहयोगियों में पश्चिमी चंपारण संत घाट का कन्हैया कुमार, सोनू कुमार नौरंगाबाद, धूमनगर का सूरज ठाकुर, बेतिया बंगाली कॉलोनी का आशुतोष कुमार उर्फ अंशु, आशीष कुमार राव, रितेश कुमार, गोविंद कुमार, तुरकौलिया का सुरेश पासवान, चकिया का सुनील कुमार शामिल है। पुलिस को 5 अगस्त तक उसके मोबाइल फोन पर सुमन सौरभ से कन्टेक्ट होने के साबूत मिले है। इसके अलावे उसके विरुद्ध शिकारपुर पश्चिम चंपारण में हत्या व शिकारगंज थाना के खड़तरी गांव में डकैती का मामला दर्ज है। जिसमें दो बार वह जेल जा चुका है। छापेमारी में नगर कोतवाल आनंद कुमार, दारोगा नागेंद्र सहनी, अनिल कुमार, जमादार उदय शर्मा, जे.एच खान आदि शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
SARAS SANGAM,
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार
सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...
SARAS SANGAM
-
सरस् संगम अखबार टीम की रिपोर्ट- आज हमारे बिहार में नौनिहालों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। जो हमारे समाज और देश के लिए खतरे का सूचक...
-
सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला चौतरवा थाने का, डीआईजी ने किया निरीक्षण। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस कर्...
-
सरस् संगम बगहा (कार्यलय) धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा गांव में राधा कृष्ण मंदिर की जमीन को गलत तरीके से रजि...
No comments:
Post a Comment