बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र से फर्जी पंचायत सचिव समेत 3 गिरफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा वाल्मीकि नगर से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा वाल्मीकि नगर में फर्जी पंचायत सचिव बन कर इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आम गरीबों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। बगहा। फर्जी पंचायत सचिव बन कर इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीबों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर अपने थाना रेंज से गिरफ्तार कर लिया । उक्त मामले में वाल्मीकिनगर थाने में तीनो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार शातिरों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। तीन शातिरों को पुलिस भारत - नेपाल सीमा पर अवस्थित गंडक बराज के समीप से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान बगहा के पठखौली थाने के सुखवन निवासी कृष्णा श्रीवास्तव , नारायणापुर निवासी मंगल यादव एवं भैरोगंज थाने के जुड़ा पकड़ी गांव निवासी संजय पटेल के रुप में की गई है। मामले में वाल्मीकिनगर पंचायत के टंकी बाजार निवासी खिरोधन पटेल के आवेदन प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि गत 18 जुलाई को पीड़ित गोल चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र 20 हजार रुपये की निकासी कर लौट रहा था। उसी वक्त तीनों आरोपी उसे मिल गए। खुद को पंचायत सचिव बता कर इंदिरा आवास का चेक बनवाने के नाम पर राशि ले लिए। उसके बाद पीड़ित इन तीनों को खोज रहा था। लेकिन ये लोग मिल नहीं रहे थे। इसी प्रकार आरोपियों ने शिवनाहा ग्राम निवासी भोला मुखिया उस वक्त ठग लिया जब वे भारतीय स्टेट बैंक शाखा वाल्मीकि नगर से 61 हजार निकाल कर बाहर निकल रहे थे।उसी समय भोला मुखिया के पास तीनों आरोपी पहुंचे और बोले कि आपके खाते में 85 हजार रूपये अनुदान की राशि आई है। आप अभी पैसे क्यों निकाले। पहले खाता अपडेट होगा। उसके बाद चेक बनेगा। चेक बनवाने के नाम पर उन्हें एक जगह बैठा दिया और रुपये लेकर चंपत हो गए। मामले में पुलिस ने कांड संख्या 65 / 18 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM