पेंशन लाभुकों को अब परेशानी से छुटकारा।

सरस् संगम बगहा (कार्यलय) पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा -2 बीडीओ ने कहा कि पेंशन के लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी पंचायत के पंचायत सचिव उक्त बातें ध्यान रखें। उक्त बातें मंगलवार को बगहा -2 प्रखंड कार्यालय में बैठक के दौरान बीडीओ जितेन्द्र साह ने कही।उन्होंने कहा कि बहुत से लाभार्थियों के खाता खोलने एवं आधार की समस्या बार-बार आ रही है। जिसके निष्पादन में सभीपंचायत सचिव सहयोग करने में मदद करेंगे। जिससे उनकी पेंशन की राशि समय खाते में पहुंच सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नल जल योजना की भी समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कहा कि इस योजना में गड़बड़ी की सूचना अगर मिली तो अविलंब कार्रवाई की जाएगी।उस कार्य में अनियमितता बरतने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्सा जाएगा। बैठक में बीडीओ ने लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बन रहे शौचालय एवं पूर्व से निर्मित शौचालय की समीक्षा भी की। कहा कि प्रखंड को जल्द से जल्द ओडीएफ किया जा सके। इस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। आवास के कार्यों की समीक्षा भी अधिकारी ने की और उपस्थित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का जल्द निर्देश दिया। प्रखंड में योगदान देने के बाद पहली बार बीडीओ ने कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी कर्मियों से परिचय भी लिया। इस दौरान पंचायत सचिवों में राजेन्द्र ¨सह, प्रभाकर मिश्रा, रंजन कुमार, उमेश पटेल, देवनाथ महतो, शंभू नाथ ¨सह, कर्मी भरत प्रसाद, मनोज कुमार आवास पर्यवेक्षक हेमंत कुमार, विकास मित्र नागेन्द्र राम, योगेन्द्र राम समेत अन्य कर्मी मौजूद थे ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM