सरस् संगम(कार्यलय)बगहा पिन्टू कुमार भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर रविवार को सुबह से हि भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखिया चमकती रही। रंग-बिरंगी राखियों से बाजार भी पटा रहा। बहनों ने भाईयों के लिए रंग बिरंगे राखी खरीद कर सुबह बाँध दी। सावन पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार न सिर्फ प्रेम बल्कि प्यार और बलिदान का प्रतीक भी है। आचार्य के के प्रभात मिश्र ने बताया कि राखी बांधने में भद्रा नक्षत्र का खास ध्यान रखा जाता है। क्योंकि इस नक्षत्र में राखी बांधने का अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार भद्रा नक्षत्र नहीं है। कुछ समय के लिए अशुभ चौघड़िया, राहु तथा यमघंटा काल है, जिसपर खास ध्यान देने की जरूरत है। ज्योतिष गणना के अनुसार 25 शनिवार की दोपहर 3:16 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू हो गई। जो 26 अगस्त की शाम 5:25 बजे तक रहेगी। इस बीच दोपहर 12:28 से 2:03 बजे, दोपहर 3:38 से 5:13 बजे तथा संध्या 5:13 बजे से 6:48 बजे तक राखी बांधना ठीक नहीं होगा। आचार्य द्विवेदी ने बताया कि रविवार सुबह 7:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे के बीच राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। उल्लेखनीय है कि बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं वहीं भाई बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM