धनहा रतवल मुख्य मार्ग सड़क पर कई जगह हुए जानलेवा गड्ढे।

सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के धनहा रतवल मुख्य मार्ग पर एवं सड़क पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं ।जिससे आने वाले राहगीरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।आपको बताते चलें कि 2013 में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था ।जो 500 करोड़ की लागत से धनहा रतवल सेतु का निर्माण कराया गया था ।इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2013 को किया था। लेकिन उसके बाद से आज तक निर्माण कराने वाली कंपनी ने इस सड़क की मरम्मत के लिए कभी कोई कदम नही उठाया । बिहार और उत्तरप्रदेश के बीच संपर्क साधने का एकलौता सेतु पुल गौतम सेतु पुल है ।धनहा रतवल राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में इस रास्ते से सफर करना जान खतरे में डाल कर जाना साबित हो सकता है ।क्योंकि बरसात के मौसम में मुख्य मार्ग पर सड़क पर पानी जमा होने के कारण।सड़क टूटते जा रहे है।और गढ़ा होते जा रहा है। कितने जगह सड़कों के आर-पार गड्ढे दिखाई दे रहे हैं ।इसके मेंटेनेंस के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश्वर राव एवं रिपुसूदन द्विवेदी ने इस मुद्दे पर चर्चा कर मीडिया से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि के इस पर विभाग द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे सड़क की मरम्मती हो सके । आए दिन गड्ढे को भरने के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जाता है जो बरसात के पानी में बह जाता है ।आपको बताते चलें कि बीते दिसंबर माह में मुख्यमंत्री का आगमन के दौरान इस रोड और पुल की आनन फानन में हल्की-फुल्की मरम्मती की गई थी। क्योंकि अधिकारियों में बेचैनी था कि इस पथ का जायजा लेने कहि CM नीतीश कुमार आ पहुंचे तो खैर नही ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM