वाहन जांच के दौरान ढाई किलो गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार ।

सरस् संगम से अमित कुमार मिश्रा की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल नदी थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ढाई किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। वहीं एक भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से बाइक को जप्त कर सीज कर दिया। गिरफ्तार कारोबारी भितहां थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी हीरालाल यादव बताया गया है। जबकि मौके से फरार पप्पू यादव भी उसी गांव का निवासी है। उक्त घटना के संबंध में नदी थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने पुलिस टीम के साथ रविवार की दोपहर धनहा-रतलव मुख्य मार्ग पर वाहन जांच कर रहे थे। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे। पुलिस की टीम को देख बाइक को साइड में खड़ी कर इधर-उधर देखने लगे। तभी पुलिस की नजर उनपर पड़ी। तबतक एक व्यक्ति मौके से भागने लगा। पुलिस की टीम उसे खदेड़ी। लेकिन वह भाग निकला। जबकि, दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बाइक की तलाशी लिया तो उसमें लगभग ढाई किलो गांजा पाया गया। पूछताछ में पुलिस गिरफ्तार में आए व्यक्ति ने अपना नाम हीरालाल यादव व फरार व्यक्ति का नाम पप्पू यादव ग्राम मुडाडीहा थाना भितहां बताया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए बाइक संख्या बीआर 22 वाई 6823 को भी जब्त कर लिया। नदी थाने के थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ कर रही है

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM