उत्तर पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भाजपाइयों ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का शोक व्यक्त।
सरस् संगम (कार्यलय)उत्तर प्रदेश महराजगंज
महाराजगज 16 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन की सूचना मिलते ही
भाजपाईयो में गहरा शोक व्याप्त हो गया। अपने नेता को खोने का गम भाजपाईयो में साफ दिख रहा था। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व सांसद पंकज चौधरी , भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने अश्रुपूरित नेत्र लेकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की आत्मा की शांति के लिऐ प्रार्थना की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहाकि एक युग का अंत हो गया । उनके निधन से हम सबको गहरा दुख हुआ है। पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। सांसद पंकज चौधरी ने रुंधे गले से कहाकि उनके कद का नेता दुनिया मे नही था। उन्होंने कहाकि विशाल हृदय वाले अटल जी सदन में रहते हुए कभी किसी पर व्यक्तिगत आरोप नही लगाया। और न ही किसी के आरोप का जवाब ही दिया । अटल जी वैश्विक नेता थे। उनकी कार्यशैली ऐसे थी जिससे विपक्षी भी उनके कायल थे। उनके मुंह से निकला वाक्य जब उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी उन्होंने सदन में कहा था कि आज एक वोट के कारण सरकार नही बन रही है बाज़ार में माल भी है और खरीददार भी है ,एक दिन आएगा जब पूरा देश ही भगवा होगा। आज उनकी वह बात सत्य हुई। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहाकि अटल जी जैसा चिंतक विचारक नही रहा। उनके निधन ने हम सबको स्तब्ध किया है।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहाकि अटल जी भारत की राजनीति के ध्रुव तारे के समान थे। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहाकि देश ने एक महान नेता , महान चिंतक खो दिया। देश ही नही विश्व के नेता को हम सबने खो दिया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने रुंधे गले से कहाकि अटल जी बेवाक वाणी के धनी थे। उनके निधन से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नही हो सकती। श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, अंगद गुप्ता , उमापति मिश्र , मधुर सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, बावहवहु लाल चौरड़िया, संजय पांडे, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंदर चौहान, राम कोमल चौधरी, , दीपक चौधरी, राजेश याफव ,नन्हे सिंह अजय पटेल, सहित तमाम जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शोक सभा मे उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
SARAS SANGAM,
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार
सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...
SARAS SANGAM
-
सरस् संगम अखबार टीम की रिपोर्ट- आज हमारे बिहार में नौनिहालों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। जो हमारे समाज और देश के लिए खतरे का सूचक...
-
सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला चौतरवा थाने का, डीआईजी ने किया निरीक्षण। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस कर्...
-
सरस् संगम बगहा (कार्यलय) धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा गांव में राधा कृष्ण मंदिर की जमीन को गलत तरीके से रजि...
No comments:
Post a Comment