सरस् संगम(कार्यलय)दिल्ली



पिन्टू कुमार की रिपोर्ट-
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजेपयी का हालचाल लेने पहुंच रहे नेता, AIIMS के आसपास भारी जाम।एम्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। 11 जून से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बेहद गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच टल बिहारी वाजपेयी का हालचाल लेने वालों का तांता लगा हुआ है। यही वजह है कि एम्स आने-जाने वाले सभी रास्ते भारी जाम की चपेट है।खासकर एम्स के आसपास आइएनए मार्केट, साउथ एक्स, मोती बाग, सरोजनी नगर, धौला कुंआ से एम्स की और जाने वाले रास्तों पर भारी जाम की स्थिति है। वहीं, दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि वाहन चालक मूलचंद के रास्ते का इस्तेमाल नहीं करें।
पुलिस के मुताबिक, एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षा कर्मिओ को खासी मसक्कत करनी पड़ रही है। बीच-बीच में एम्स के बाहर जाम लग रहा है। नेताओं का हालचाल जानने के लिए आना-जाना जारी
लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को एम्स पहुंचकर वाजपेयी का हालचाल जाना। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी एम्स पहुंचीं।बृहस्पतिवार को एम्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, उनकी हालत अभी नाजुक है और वे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। वाजपेयी को सांस लेने में परेशानी, यूरीन व किडनी में संक्रमण होने के कारण 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। अटलजी के करीबी रिश्तेदारों को एम्स बुला लिया गया है। भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं।बता दें कि लंबे समय से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ गृहमंत्री राजनाथ भी एम्स पहुंचे थे।
No comments:
Post a Comment