बिहार- पश्चिम बंगाल में आया 5.5तीव्रता का भूकंप,25-30 सेकेंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटके।

सरस् संगम (कार्यलय) पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- भूकंप का केंद्र देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में बताया गया। बंगाल और बिहार में कुछ जगहों जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में बुधवार (12 सितंबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। ये झटके 25 से 30 सेकेंड तक महसूस किए गए। बंगाल के मालदा, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में झटके महसूस किए गए, जबकि बिहार के कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, पुर्णिया और मुंगेर में भी इसके झटकों से लोग घबराए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र देश के पूर्वोत्तर राज्य असम के सपतग्राम के आसपास बताया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बंगाल में कुछ जगहों पर जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए, वे अपने घरों और बाकी जगहों से निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। फौरन उन्होंने परिजन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।पर जैसे ही लोगों को झटके महसूस हुए, वे फौरन घरों से निकलकर खुले स्थानों पर आ गए थे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM