सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा



पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- भारत मे लगातार पेट्रोल डीजल एवं खाना बनाने की गैस के दाम में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में 10 सितंबर को विरोधी पार्टियों द्वारा भारत बंद के दौरान जिले में बंद पूर्णतः सफल रहा ।इस मुद्दे पर आम लोगों में भी आक्रोश देखा गया, बगहा राजद अध्यक्ष श्री सुरेंद्र यादव एवं आईटी सेल के अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्र ने बताया कि बंदी के दौरान अधिकांश दुकानें बंद रही स्कूल भी बंद रहे,बगहा -बेतिया NH28 B की सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा वहीं,कांग्रेस राजद एनसीपी भाकपा माले भाकपा एवं मांकापा के के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चंपारण के समाहरणालय गेट के पास एवं स्टेशन चौक पर टायर जलाकर तथा सड़क पर बैठ कर घंटो रोड जाम कर दिया।वही बगहा में जिसके कारण आवागमन पूर्णता बाधित रही बंद समर्थकों का नेतृत्व कांग्रेस के स्थानीय विधायक मदन मोहन तिवारी जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा बाल्मीकि नगर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी इर्शाद हुसैन,पुर्नवासी राम राजद के जिला अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ़ मुन्ना त्यागी एनसीपी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर परवेज आलम पूर्व विधायक सुबोध पासवान माले नेता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सुनील कुमार राव भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री ओमप्रकाश क्रांति जवाहर प्रसाद तथा माकपा के प्रभु राज नारायण राव आदि विरोधी नेता कर रहे थे
No comments:
Post a Comment