भीतहा प्रखंड के तीन पंचायत ओडीएफ में हुए शामिल।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/भीतहा मुन्ना कुमार की रिपोर्ट:- भीतहा प्रखंड के तीन पंचायतों को उस पंचायत की मुखिया मौजूदगी में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह ने ओडीएफ घोषित कर दिया ।आपको बताते चलें कि गंडक पार के इस भीतहा प्रखंड को पूरी तरह ओडीएफ करने की कवायद शुरू हुई थी ।जो शुक्रवार हथुआहवा पंचायत को देर शाम ओडीएफ घोषित किया गया। मच्छहा एवं डीही पकड़ी पंचायत शनिवार को ओडीएफ घोषित किए गए ।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दिनेश सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि ओडीएफ की घोषणा के उक्त अवसर पर तीनों पंचायत के मुखिया को ओडीएफ प्रमाण पत्र दिया गया ।उन्होंने ने लोगों से अपील किया कि 2 अक्टूबर को प्रखंड पूर्णत ओडीएफ किया जाना है।जिसमें आप लोगों की सहभागिता सबसे जरूरी एवं अहम है। लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आपका पंचायत ओडीएफ घोषित किया जा चुका है ।अब कोई भी व्यक्ति बाहर में शौच कर गंदगी ना फैलाएं,अगर बाहर में शौच करने जाते हैं ।उस पर जुर्माना के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि आपके प्रत्येक वार्ड में स्वछग्रही टीम सुबह शाम निगरानी करती रहेगी। इस समारोह को संबोधन करते हुए,तीनो पंचायत के मुखियाओ ने अपने संबोधन में कहा कि अब अपने मां बेटियों को अपने में आप लोगों ने शौचालय जैसा उपहार दिया है।आज भीतहा प्रखंड का नाम पूरे बिहार में रौशन हैं।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM