चौतरवा थाना एवं बथवरिया थाना में भूमि विवाद निराकरण की बैठक आयोजित।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- जिलाधिकारी पश्चिमी चंपारण के निर्देशानुसार शनिवार को चौतरवा थाना एवं बथवरिया थाना परिसर में शनिवार को भी भूमि विवाद निराकरण की बैठक आयोजित की गई। चौतरवा थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजू कुमार ने की ।वही बथवरिया थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता धनंजय राय ने की। उक्त बैठक में बिहार सरकार के राजस्व कर्मचारी श्री किशोर राम एवं रामकिशुन बैठा ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को भूमि संबंधी मामले एवं समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा। वही दोनों थाना थानाअध्यक्षो ने कहा कि इस सरकार की पहल से भूमि विवाद में कमी का आसार होंगे। इसका असर सामाजिक विधि व्यवस्था के बनाये रखने में विश्वास की अलख कायम रहेगी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM