वाहन चेकिंग के दौरान डिक्की में मिला 40 बोतल देशी शराब।
उत्तरप्रदेश से लाई जा रही 40 बोतल देशी शराब के साथ एक कारोबारी धनहा पुलिस टीम ने धर दबोचा। वही प्रभारी थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि उक्त शराब तस्कर की डिक्की से प्राप्त हुई।वहीं ग्रिफ्तार कारोबारी की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के डीही गाँव के संजय राम के रूप में हुआ। वही उसकी मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर बिहार की सीमा पे बासी चेक पोस्ट पर पुलिस टीम हमेशा एलर्ट पर है।वही पुलिस के साथ एसआई सुनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जाँच अभियान चला रही थी। उसी वक्त कारोबारी मोटरसाइकिल लेकर आ रहा था।पुलिस को देख कारोबारी को हलचल होने लगा ।पुलिस के जवानों ने जब रूकने के लिए हाथ दिया।तो वह गाड़ी तेज कर दी।लेकिन जवानों ने उसकी हरकत को देखते हुए धर दबोचा। पुलिस ने उक्त कारोबारी को ग्रिफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बेतिया जेल भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment