पटना में बड़ा हादसा: 30 फीट गड्ढे में पलटी यात्री बस, तीन की मौत, 17 घायल

सरस् संगम (कार्यलय) मधेपुरा/पटना से कुणाल किशोर की रिपोर्ट:- मधेपुरा।पटना से रोसड़ा जा रही एक यात्री बस पटना के अगमकुआं थानाक्षेत्र के धनुकी गांव के पास 30 फीट गड्ढे में पलट गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई औैर करीब 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच और एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस का नाम दरबार रथ है, जिसका नंबर BR-31P 4879 बताया गया है। मृतकों के नाम हैं- 1. मोहम्मद अयूब, 65 वर्ष, पीलीभीत उत्तर प्रदेश 2. जय श्री पासवान, 30 वर्ष, सीता श्री पासवान, महेश सिंघिया निवासी समस्तीपुर 3. कन्हैया झा 35, कलौंजी दरभंगा, पिता चंद किशोर झा डीएम ने कहा कि सभी मृतक के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।घटना शुक्रवार की दोपहर 12 बजे की है। बस पटना से सुबह 11:30 बजे खुली थी। आधे घंटे के बाद यह बाईपास होते गांधी सेतु की ओर जा रही थी। इसी बीच धनुकी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई। सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को रौंदते हुए बस सड़क से नीचे 30 फीट गड्ढे में जा गिरी।बताया जा रहा है कि बस जहां पलटी वहां पास में ही बिजली का खंभा था जो बस की टक्कर से गिर गया जिसके कारण पूरी सड़क जाम हो गई। घटना के बाद से गांधी सेतु जाने वाली सड़क पर जाम लग गया है। पुलिस को घटना का वीडियो फुटेज मिल गया है, जिसमें बस दो लोगों को रौंदती हुई गांधी सेतु की रेलिंग को तोड़ती हुई गड़्ढे में गिरती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक पटना से रोसड़ा के लिए मीठापुर बस स्टैंड से  बस खुली और रास्ते में ही पलट गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। धनुकी मोड़ के पास से बस ने जैसे ही टर्न लिया बस की गति तेज होने के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस सड़क के किनारे से 30 फीट गड्ढे में जा गिरी जिसमें घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि बस सड़क पर चल रहे दो लोगों को कुचलती हुई पलट गई। दो लोगों की वहीं मौत हो गई वहीं बस में बैठे एक की मौत हो हादसे में हो गई। घायलों की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। बस के ऊपर भी यात्री बैठे थे और बस असंतुलित हुई तो ऊपर बैठे यात्री उछलते हुए खाई में जा गिरे। बस पहले बिजली की पोल से टकराई अगर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM