आवास प्राप्त कर चुके लाभुक के घर का जाच किया

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/ मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत में बुधवार को मुखिया पति भागीरथी प्रसाद एवं इंदिरा आवास सहायक सुमन्त कुमार के द्वारा आवास प्राप्त कर चुके लाभुक के घर का जाच किया गया। जाच के दौरान इंदिरा आवास सहायक ने कहा कि, 7 नवंबर से पहले वे अपना गृह निर्माण कार्य पूरा करें। ताकि 7 नवंबर को सरकार द्वारा आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि , प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन लाभार्थियों के द्वारा गृह निर्माण पूरा नहीं कराया जाएगा। उनके ऊपर करवाई करते हुए राशि वापस करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। पंचायत के मुखिया पति भागीरथी प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको से कहा कि, लगभग 2 वर्ष पूरा होने के बावजूद भी अब तक आवास निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जो काफी दुखद है। सरकार द्वारा 7 नवंबर को गृह प्रवेश योजना कार्यक्रम रखा गया है । इसलिए धनहा पंचायत में दिए गए सभी 206 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक अपनी आवास को हर हालत में पूरा करें। और 7 नवंबर को होने वाली गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लें । ताकि पंचायत का नाम रोशन हो सके। मुखिया पति ने बताया कि इससे पहले बार बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को हिदायत दी गई है। कि वे अपने गृह निर्माण का कार्य करा लें । लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनके द्वारा अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है ।ऐसे लोगों के खिलाफ पंचायत में लाल एवं सफेद नोटिस दिया गया है। इसके बावजूद भी जो प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक अपना गृह निर्माण कार्य नही कराएंगे उनके ऊपर कार्रवाई करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को लिखा जाएगा। ताकि उसे राशि की वसूली की जा सके।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM