सरस् संगम(कार्यलय)धनहा/बगहा अजय कुमार यादव/ धनहा थाना के खोतहवा पंचायत अंतर्गत भट्ठा टोला गांव में शनिवार की देर शाम आग लगने से दो व्यक्ति का चार घर जलकर राख हो गया । इस हुई आगलगी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगा बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार भट्ठा टोला गांव निवासी राजेश पटेल का के घर में करीब 7:00 बजे शाम को सार्ट सर्किट से आग लग गई । और देखते ही देखते राजेश पटेल का पूरा तीन घर जलकर राख हो गया। वही आग फैलने से पड़ोसी नंदलाल चौधरी का भी एक घर जल गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना धनहा थानाध्यक्ष को दी गई। मौके पर अग्निशमन दस्ता दल के साथ थाना प्रभारी पहुंचे एवं आग बुझाने में सहयोग किए। राजेश पटेल की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि कर्ज देने के लिए ₹50 हजार घर में रखा गया था। और नगद रुपया सहित जेवर, कपड़ा, सिलाई मशीन, अनाज, सहित घर का सब कुछ समान जलकर राख हो गया । राजेश पटेल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। राजेश पटेल बाहर रहता है। उसके पूरे परिवार की रो रो कर बुरा हाल है। अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि , आगलगी की सूचना मिली है। मौके पर कर्मचारी भेज कर जांच कराया जा रहा है । सीओ ने बताया कि, पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही हर संभव मदद दी जाएगी। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल एवं उप प्रमुख छोटेलाल माझी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने एवं परिवार को सांत्वना दिया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM