रामनगर, विद्युत उर्जा विभाग बिहार सरकार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का रविवार को रामनगर आगमन का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/रामनगर से मनीष सिंह की रिपोर्ट:- मनीष सिंह की रिपोर्ट:- बगहा। रामनगर, विद्युत उर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का रविवार को रामनगर आगमन का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया। अब वे दो दिनों के बाद रामनगर आएंगे। हालांकि रविवार को भी हेलीपैड के निर्माण का कार्य रामनगर बीडीओ जितेन्द्र सिंह एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अभय कुमार सिंह के देखरेख में जारी रहा। जिससे इस संभावना को और अधिक बल मिलता है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को दोपहर में अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीना ने नगर में पहुंच कर हेलीपैड के लिए स्थल का चयन करना किया। उसके बाद इस कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। पहले इसके लिए अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम का चयन किया गया। बाद में मिल के हजारी एवं प्रखंड मुख्यालय के पीछे आईसीडीएस कार्यालय के समीप डरबन के फिल्ड का निरीक्षण हुआ। जिसमें अंतिम रूप से शाम के समय डरबन के फिल्ड का ही चयन हुआ। जहां एसडीएम के निर्देश पर ईओ मीरा कुमारी एवं नगर पंचायत के कर्मी, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, बीडीओ आदि देर रात तक हेलीपैड के निर्माण का कार्य अपने देखरेख में कराते रहें। पर एकाएक रविवार का प्रधान सचिव का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उल्लेखनीय है कि प्रधान सचिव प्रखंड एवं नगर में विद्युत विभाग के तरफ से अब तक के हुए विकास कार्यों की समीक्षा, प्रखंड में बन रहे विद्युत ग्रिडों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही दोन क्षेत्र में प्रोजेक्ट के तहत बने सोलर पावर प्लांट एवं उसकी आपूर्ति का जायजा लेंगे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM