सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनु भारतद्वाज की रिपोर्ट:- स्वच्छता और हरियाली को शहर की शान माना जाता है। यह उपलब्धि केवल सरकारी या नगर परिषद के प्रयासों से सम्भव नहीं है। जहां-तहां कचरा फेक देने या नाले-नालियों में डालना खतरनाक है। ऐसा कृत्य अपने शहर के साफ सफाई अभियान की राह में रोड़ा डालने के समान है। मेरा यह निवेदन दीपावली, छठ महापर्व से लेकर जनवरी 2019 में प्रस्तावित केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में भी बाजी मारने में महत्वपूर्ण होगा। विशेष कर मीना बाजार, लाल बाजार व क्रिश्चियन क्वार्टर के अलावें शहर के सघन व्यवसायिक क्षेत्र में रोजाना निकलने वाले कचरों पर सर्वाधिक ध्यान देने की दरकार है। सहज नष्ट होने वाले जैविक व अन्य कचरों का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से करना अब अतिआवश्यक है।इस महत्वपूर्ण अभियान में नप प्रशासन के साथ आमजन की सजगता और भागीदारी भी जरूरी है।आज 29 अक्टूबर (सोमवार) रात्रि को मीना बाजार व छोटा रमना क्षेत्र के दुकानदार बन्धुओं को इस अभियान से जुड़ने के अनुरोध पर बड़ा ही सकारात्मक आश्वासन मिलने से पूरे शहर के अपने भाई बहनों विशेष कर युवाओं से इसको लेकर संकल्पित होने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM