सरस् संगम (कार्यलय)मधुबनी/धनहा से अजय कुमार की रिपोर्ट:- शनिवार को मधुबनी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में विद्युत विभाग के द्वारा तीन दिवसीय उपभोक्ता शिविर के अंतिम दिन सैकड़ो लोगो ने अपना आवेदन किया। जिसमें बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों के लोगों को कनेक्शन देने के लिए आवेदन लिया गया। इस दौरान तीन दिनों में लगभग 233 आवेदन जमा किए गए। बिजली विभाग के कनीय अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रखंड के सभी वैसे लोगों को जो अब तक अपने घरों में बिजली लगाने के लिए आवेदन नहीं दिए हैं उन अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया की गई है ।उन्होंने कहा कि प्रखंड के कई पंचायतों में ऐसे लोग जिनके घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं लगा है। एवं अब तक इसका कंज्यूमर भी नहीं बने हैं। उन लोगों के लिए बिजली विभाग के द्वारा तीन दिवसीय उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया गया था। जो अब तक बिजली के कनेक्शन लेने से वंचित हैं वह अपने आधार कार्ड राशन कार्ड एवं फोटो देकर बिजली विभाग का कंज्यूमर बनने के लिए आवेदन दिए हैं। कनीय अभियंता ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिनों तक चलाया गया है।। सरकार द्वारा हर घर तक बिजली पहुंचाने के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि गरीब एवं असहाय लोगों के घरों तक विद्युत आपूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि आवेदन लेने के बाद उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए पंजीयन किया जाएगा एवं उनकी कंज्यूमर नंबर को आधार से लिंक किया जाएगा। विद्युत विभाग के द्वारा आवेदन कर्ताओ की सूची जारी होगी।उसके बाद विद्युत विभाग के कर्मी उनके घरों में विद्युत आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।कनीय अभियंता ने बताया कि प्रखंड के वैसे लोग जो अब तक विद्युत विभाग का कंज्यूमर नही बने थे। उन लोगो के द्वारा पंजीयन कराया गया। ताकि उन्हें सहूलियत से विद्युत आपूर्ति मिल सके। लगातार तीन दिनों तक राजद नेता धनंजय पांडे के द्वारा कनेक्शन के लिए आवेदन देने आए लोगों को प्रोत्साहित किया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM