सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-


आज दिनांकः 29.11.2018 को बा-बापू 150 अभियान के अंतर्गत बिहार के बाँका से शुरु गाँधी विचार यात्रा का समापन समारोह एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया के परीक्षा भवन में सम्पन्न हुआ। स्थानीय सहयोगी संस्था एम.जे.के. कॉलेज, लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल), रामकृष्ण विवेकानंद एजुकेशनल सोसायटी, समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण ठाकुर ने की। डॉ. ठाकुर ने कहा कि गाँधी का सम्पूर्ण जीवन ही दर्शन है। वर्तमान समय में यह मानक बन सकता है। मुख्य वक्ता पीसफुल सोसायटी, गोवा के सचिव एवं गाँधीवादी विचारक कुमार कलानंद मणि जो इस यात्रा के नेतृत्वकर्ता भी हैं, ने कहा कि मौजूदा 4जी अर्थात् ग्लोबलाइजेशन, ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस, ग्लोबल टेररिज्म एवं ग्लोबल वार्मिंग से आमजन का सपना टूट रहा है। विकास का अर्थ या परिणाम विनाश नहीं होना चाहिए। गाँधी का रास्ता ही एक बेहतर एवं साझा भविष्य दे सकता है। विषय प्रवेश कराते हुए इस अभियान के यात्री प्रो. प्रकाश ने कहा कि बापू के निर्माण में बा बराबर की साझेदार रही। बापू का इतिहास सतह से लगातार ऊपर उठने का रहा है। स्वागत भाषण डॉ. आर.के. चौधरी ने किया। संचालन करते हुए जगमोहन कुमार एवं रमेश कुमार ने कहा कि आज के जीवन में देश, समाज और पर्यावरण का भला करने के लिए बहुत जरुरी है गाँधी जैसी जीवनशैली अपनाना। धन्यवादज्ञापन वरीय समाजसेवी पंकज ने किया। स्वागत के क्रम में पर्यावरणसाथी मनोज कुमार गुप्ता ने अतिथियों को स्वर्णचंपा पुष्प, रुद्राक्ष एवं पीपल का पौधा देकर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता गंगासागर ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित 'नदियाँ धीरे बहो.....' गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बागेश्वर बागी, पीयूसीएल अध्यक्ष डॉ. शमसुल हक, डॉ. योगेन्द्र, रा.कृ.वि. सोसायटी के निदेशक मदन बनिक, डॉ. गोरख प्र. मस्ताना, लालबाबु प्रसाद, अखिलेश कुमार, श्रवण पटेल, भवेश, प्रभात, विरेन्द्र, कृष्णा कुमार, नवीन कुमार, दीपक पाण्डेय सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment