सरस् संगम(कार्यलय) मधुबनी अजय कुमार यादव/ मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत गुरुवार को मधुबनी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठार के बच्चों को बाल्मीकि नगर के लिए रवाना किया गया। प्रधानाध्यापक बच्चा यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बच्चों से भरी बस को रवाना किया गया। प्रधानाध्यापक बच्चा यादव ने बताया कि ऐतिहासिक जगहों के भ्रमण से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है । बच्चे किताबी ज्ञान से निकलकर साक्षात प्रकृति का दर्शन करते हैं । जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है । उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना बच्चों के भविष्य के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है । बच्चों के साथ परिभ्रमण के लिए शिक्षक बिरेंद्र प्रसाद , सुबोध दीक्षित, कुमारी मीरा, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष राजदेव पटेल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, आदि बाल्मीकि नगर के लिए रवाना हुए।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM