मंत्री को मैनाटांड़ थानाघ्यक्ष पर अमीत हत्या कांड में निर्दोष लोगों को फंसाने को ले ग्रामीणों ने दिया आवेदन

गांव खुशहाल नही होगा,तब तक सरदार पटेल का सही मकसद पूरा नही होगा : श्रवण फोटो- मंत्री श्रवण कुमार व संयोजक धनेश पटेल को सम्मानित करते सिकटा। खेत जब तक हरा भरा नही होगा। तब तक देश का विकास संभव नहीं है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।उक्त बातें सिकटा के बलथर में आयोजित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जंयती समारोह को सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहीं।श्रवण ने आगे कहा कि प्रदेश कुशल मुख्यमंत्री नितिश कुमार के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री सरदार पटेल जी के पदचिन्हों पर ही काम कर रहे है। उसी के तहत महामहिम को बुलाकर कृषि रोड मैप बनाया।जिस पर काम चल रहा है। जिसके तहत खेती फायदे की हो गयी है।खेती तरफ किसानों का रूझान बढा है। किसानों की 85℅ आबादी को लेकर सरकार सात निश्चय योजना बनायी है।किसानों के लिए बिजली का फीडर अलग-अलग दिया जा रहा है। हर घर पानी के लिए नल लगाये जा रहे है।स्वच्छता के लिए नालियों व गलियों समेत शौचालय निर्माण किये जा रहे है। गांव खुशहाल नही होगा तब तक सरदार पटेल का सही मकसद पूरा नही होगा।सरदार पटेल व महात्मा गांधी की चिंता एक समान थी। जिस पर पर सूबे की सरकार काम कर रही है। सांसद सतीशचंद्र दूबे ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल किसी एक जाति धर्म के नही थे। दुर्भाग्य है कि वें प्रधानमंत्री नही बन सके।उनकी यादों को पहले की सरकारें इतिहास के पन्नों में आज तक दबाकर रखी।एनडीए सरकार ने उनका सम्मान किया है। उनके याद में विशाल स्टैचू का निर्माण कराया है।समारोह को पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कुशवाहा , सुरेन्द्र पटेल , रामनारायण पटेल , वीरेन्द्र पटेल , ब्रह्मदेव जी , बशिष्ठ नारायण पटेल ,पूर्वी चम्पारण के जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव उर्फ भूवन पटेल , सरदार पटेल जन सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल ,प्रखंड प्रमुख नितीन कुमार उर्फ संजू श्रीवास्तव , संजय सिंह ,अमरेश पटेल व नेपाल के रिटायर्ड एएसपी सदानन्द कुर्मी समेत कई ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व पटेल सेवा समिति के सदस्यों ने आगत अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर व पुष्प माला से स्वागत किया। समारोह का उद्घाटन सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व कार्यक्रम के संयोजक धनेश प्रसाद पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता मदन पटेल व संचालन मधुसूदन पटेल ने की।कार्यक्रम की सफलता पर संयोजक धनेश पटेल को सम्मानित किया गया। मौके पर मनोज पटेल,जटाशंकर पटेल ,पूर्व उपमुखिया राजशरण पटेल व संरपच राजेश पटेल समेत कई शामिल थे। मंत्री ने खुले मंच से छात्र -छात्राओं को किया सम्मानित सिकटा।समारोह में दो दिवसीय एक्कीकरण प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करने वाले प्रतिभागियों को खुले मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सरदार पटेल की भूमिका पर आधारित वाक्य प्रतियोगिता व एकता दौड प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। एक्कीकरण वाक्य प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त किये राइजिंग गलैक्सी स्कूल भौंरा की छात्रा स्वाती कुमारी , हिन्दी भाषा में राजकीय मध्य विद्यालय बलथर के छात्र कृष कुमार को द्वितीय व इसी विद्यालय के अरशद इकबाल को अंग्रेजी भाषा में तृतीय स्थान प्राप्त को लेकर पुरस्कार देकर नवाजा गया। वही वाक्य परिचर्चा में चौथे से लेकर दस तक स्थान लेने वालों में राइजिंग गलैक्सी स्कूल भौंरा के फैयाज आलम, तन्या कुमारी , शोएब अख्तर समेत राजकीय मध्य विद्यालय बलथर के रमीज राजा , अब्दुल कैश , रूपेश कुमार व प्रिंस कुमार , उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरा के आकाश कुमार , श्यामसुंदर कुमार को भी मंत्री ने सम्मानित किया। वही कार्यक्रम के दूसरे दिन एकता दौड प्रतियोगिता में ऑवल आये संतोष कुमार , महम्मद सारूफ , जयप्रकाश कुमार , गुड्डू कुमार , कुंदन कुमार , नजरे आलम , मंजय कुमार , शाशि कुमार , अमित कुमार , धन्नजय कुमार को खुले मंच से सम्मान देकर हौशला अफजाई किया गया। सरस संगम(कार्यलय)बेतिया सिकटा।मैनाटांड़ थानाध्यक्ष पर बच्चे के अपहरण का केस दर्ज नहीं करने को लेकर हुई हत्या व निर्दोष लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के मामले में मैनाटांड़ प्रखंड के पिपरा संतपुर गांव के ग्रामीणों ने पटेल जयंती समारोह में पहुंचे सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पिपरा संतपुर गांव के सिकंदर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मुखिया पति शेषनाथ प्रसाद, अमरेश पटेल, रामाशीष गिरी, बृजेश कुमार, रंजीत कुमार ने मंत्री श्री कुमार को दिये आवेदन में कहा है कि मैनाटांड़ थाना कांड संख्या- 122/18 में थानाध्यक्ष द्वारा अपहरण की आवेदन के बजाय गुमशुदगी का आवेदन लिखवा कर लेकर निश्चिंत हो गये। जिसके कारण अमीत कुमार की हत्या हो गयी। जिसका नर-कंकाल एक नवंबर को बगल के दूसरे गांव की कुछ महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने बरामद की। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष की लापरवाही एक दैनिक अखबार में दो नवंबर को प्रकाशित हुआ था । जिसकी छाया प्रति आवेदकों ने मंत्री को सौंपा है। साथ ही ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि थानाध्यक्ष की दैनिक डायरी में बीते 20 अक्टूबर को अंकित है कि 20 अक्टूबर को फिरौती मांग की जानकारी दी गई। फिरौती राशि को 2 दिन बाद जगह बताने के पश्चात लेनी थी। किंतु सूचना पाने के बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा न अपहरण का केस दर्ज किया गया। और ना हीं बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया। जिसके फलस्वरूप नर कंकाल बरामद होने के पश्चात कई गांव के लोगों ने थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग किया था। इन बातों को सुनकर थानाध्यक्ष अपनी सरकारी जीप से तेज रफ्तार में जाने लगे। वहीं उनके द्वारा साथ लाई गई दूसरी बोलेरो से सरकारी जीप टकरा गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। तत्पश्चात उपस्थित लोग थानाध्यक्ष को रोक लिए। इस दौरान उन्हीं में से कुछ लोगों ने बाकी लोगों को समझाकर शांत करा देने पर थानाध्यक्ष चले गये। किंतु अपनी लापरवाही छुपाने के आक्रोश में उन्होंने निर्दोष लोगों के विरुद्ध कांड संख्या -125/18 दर्ज कर दिया । उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण मंत्री से अपने स्तर से जांच करा, न्याय दिलाने की मांग किया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM