सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
"डॉ उमेश छोंकर -
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहत गांव में भूसे की बुर्जी में आग लग गई आग लगी देख ग्रामीण बुझाने पहुंचे आग बुझाने के उपरांत भूसे को पलट कर देखा तो वह हैरान हो गए एक शव जलता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।क्या है मामला बल्देव थाऩा क्षेत्र के कैलाश बलदेव मार्ग स्थित सेहत गांव का है। मगंलवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने एक भूसे की बुर्जी में आग लगी हुई देखी। तभी ग्रामीणों द्वारा एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, आग को बुझाने के उपरांत उस भूसे को पलट कर देखा तो उसमें एक शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 100 पर पुलिस को दी। सूचना मिले पर थाना बलदेव प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा व एस आई कुंवरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुर्जी से शव बाहर निकाला। शव लगभग पूरी तरह जल चुका था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि हत्या कर शव जलाए जाना प्रतीत हो रहा है।

No comments:
Post a Comment