लखनऊ आगरा- एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा चार की मौत कई अन्य घायल :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा ब्यूरो :
        
लखनऊ /  लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे पर  रविवार देर रात  भीषण हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई इस हादसे में  करीब आधा दर्जन  लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  हैं /
यह हादसा बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल और गुजेपुर के बीच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 219 पर हुआ। जहां बस और एक्सयूवी कार में जबरदस्त भिड़ंत हाे गई। जिसके चलते एक्सयूवी सवाल चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार अयोध्या से दिल्ली जा रही थी। हादसे की जानकारी के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
अयोध्या से एक्सयूवी कार लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली जा रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फिट ऊंची उछल कर सड़क पर गिरी। हादसे में कार सवार अरविंद पुत्र सुरेंद्र, विकाश पुत्र अरुण, मनोज पुत्र कनिकलाल, चंद्रशेखर पुत्र मुरारीलाल चारों दिल्ली के निवासी थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार आधा दर्जन यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बस सवार यात्रियों ने बताया कि हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बस भी दिल्ली की तरफ जा रही थी। तभी बिल्हौर की तरफ आ रही एक्सयूवी कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी और इसी दौरान बस से टकरा गई। बस में आगे बैठे करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं बस चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिस जगह हादसा हुआ वहां पर अखिलेश यादव होटल का निर्माण करवा रहे हैं वहां काम करने वाले मजदूर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी इसी बीच होटल के मजदूरों ने एक्सयूवी कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया /
इंस्पेक्टर बिल्हौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है/

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM