बेतिया/ नगर के क्रिश्चन क्वार्टर सोनारपट्टी मोहल्ले से सचिन कुमार 13 वर्षीय छात्र 19 नवंबर की रात आठ बजे रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया है। इस मामले में सचिन के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि लापता बच्चे की मां उषा देवी की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज की गयी है। बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
उषा देवी ने बताया है कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रात्रि 9 बजे घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। बच्चे की तलाश सगे संबंधियों व आसपास में की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

No comments:
Post a Comment