स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद अजीज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया ।
वाल्मीकिनगर - स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद अजीज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया ।
स्थानीय चर्चित कलाकार डी. आनंद ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मोहम्मद अजीज साहब हमेशा याद किए जाएंगे । उनके द्वारा गाए गए हजारों गीत हमेशा गूंजते रहेंगे । साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा, अजीज तेरा नाम रहेगा । समाजसेवी एवं गायक संगीत आनंद ने कहा कि 2 जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में श्री अजीज का जन्म हुआ था । एक लंबे गायन सफर के दौरान उन्होंने अपनी आवाज में कई भाषा के गीतों को जीवंतता प्रदान की । भोजपुरी गायिका आशा साहू एवं कुमारी बबीता ने श्री अजीज के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया । गायक धर्मराज शर्मा ने उनके गीतों को गाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। नायिका कुमारी संगीता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे गायक धरती पर कभी कभी जन्म लेते हैं। तबला वादक शिव चंद्र शर्मा ने मोहम्मद अजीज को आवाज का जादूगर कहा । दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित समस्त कलाकार एवं कला प्रेमियों ने 2 मिनट का मौन रखा । अंत में श्री आनंद ने कहा कि उनकी आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों दिमाग पर छाई रहेगी । 27 नवंबर 2018 को मुंबई के नानावती अस्पताल में मोहम्मद अजीज ने अंतिम सांसे ली । इस मौके पर अखिलानंद, एडिटर स्वरांजलि, गायक राजा कुमार ,अनमोल कुमार, राम नारायण प्रसाद आदि उपस्थित थे ।।
सरस संगम

No comments:
Post a Comment