जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति रहेगी बरकरार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/गौनाहा संवाद सूत्र:- गौनाहा: प्रखंड के मंडीहा गांव में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए नव भारत फर्टिलाजर्स कंपनी के कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि किसानों को जैविक खेती अपनाने से ही भूमि की उर्वरा शक्ति बची रहेगी । बैठक में उपस्थित किसानों को जैविक खेती करने के बारे में प्रयोग व उसके समय के बारे में बताया । मिट्टी की क्षमता की जांच कर इसके संतुलित इस्तेमाल से किसानों को फसल की अच्छी उपज मिलती है । खेती में बढ़ती लागत को कम करने के लिए भी जैविक खेती ही एकमात्र विकल्प है । स्वास्थ्य व उत्पादन दोनों आज के समय की मांग है । मौके पर सहायक ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार सिंह किसानों को फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारी से बचाव की जानकारी दिया । बैठक में किसान शिवनाथ महतो, अरुण काजी, सुरेश काजी व योगेंद्र महतो सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM