डीडीसी की टीम ने चार पंचायतो में किया मॉर्निंग फ्लो अप

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त करने के लिये प्रशासन ने पूरा ताकत झोंक दिया है।जिला के आला अधिकारी भी जी जान से जुट गये है।शीत लहरी और ठण्ड को धत्ता बताते हुए रविबार को चार बजे भोर में जिला व प्रखंड के अधिकारियों ने सरिसवा बरवां सेमरा, नौतन, भनाचाक बैठानिया आदि पंचायतों में ग्रामीणों को फ्लो अप किया तथा उन्हें शौचालय बनाने और उपयोग करने के लिये प्रेरित किया।जानकारी बीडीओ जयगुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि हर हाल में 31 दिसम्बर तक प्रखंड को ओडीएफ घोषित करना है।रविबार के दिन मॉर्निंग फ्लो अप में डीडीसी रविंद्र नाथ प्रताप सिंह, एसडीएम विद्यानंद पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र साह तथा यूनिसेफ के कर्मी उपस्थित्त रहे।इनके समझाने का जनमानस पर बड़ा प्रभाव पड़ा।सबो ने लोटा छोड़ने और शौचालय निर्माण का वादा किया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM