बरवां सेमरा घाट पंचायत हुआ ओडीएफ घोषित

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया/सरिसवा संवाददता।। शनिवार के दिन बरवां सेमरा घाट पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा दुबे के परिसर में मिशन मर्यादा के तहत हुआ पंचायत का ओडीएफ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने की।इस मौके पर मुखिया संदीप गिरी, उप मुखिया किशोरी पंडित,सहित वार्ड सदस्य गोरख साह, कपिल अहमद, ईदबनो,खुशनसीब अंसारी,शमीउन नेशा,रामचन्द्र राम, सीता देवी, अली महम्मद मियां, सुनीता देवी, बचन दास, रानी देवी, लीला मधु,ब्रजकिशोर साह, रामनाथ राम को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना पंचायत में सफल होता दिख रहा है।आमजनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है।इसके साथ ही बीडीओ ने कहा कि यह मिशन मर्यादा का सवाल है,शौचालय बनवाने में किसी भी प्रकार का नाजराना मांगता है तो अविलम्भ मुझे सूचित करें, किसी को भी एक फूटी कौड़ी नही दे,लाभार्थी के खाते में स्वतः राशी चली जायेगी।इस मौके पर जेएसएस अभय कुमार,यूनिसेफ से उत्तम कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सपथ दिलाया कि हम शौचालय का उपयोग करेंगे ,खुले में शौच नही करेंगे के साथ पंचायत को स्वछ रखेंगे।इस अवसर नोडल पदाधिकारी महमूद आलम ,पंचायत सचिव सम्भु सरण राय, स्वछाग्रही मनोज गिरी, नसीमा खातून ,पंकज कुमार,सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।।यह कार्यक्रम बरवां सेमरा घाट पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा दुबे के 12 नम्बर वार्ड स्थित किया गया।इस मौके पर मुखिया संदीप गिरी सहित पंचायत के सभी 15 वार्ड सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बरवां सेमरा घाट पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM