बच्चों के झगड़े को लेकर हुई मारपीट,मारपीट में एक गमभ्भीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया/सरिसवा संवाददाता।। थाना क्षेत्र के गुदरा पंचायत के वार्ड एक में बीते दिनों बच्चों के झगड़ा में हुई मारपीट में पूरन यादव 25 वर्षीय गमभ्भीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज दौरान हुयी मौत।बताते है कि पिछले दिनों 13 दिसम्बर को बच्चों की झगड़ा हुयी।अगले दिन खेत में पानी पटा कर वापस अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते मे पड़ोसी पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना त्रिवेणी गांव निवासी मुक्ति राम, बचन राम,रविंद्र राम, सिकन्दर राम तथा उपेन्द्र राम ने लाठी डण्डे से जमकर धुनाई कर दी।जिससे पूरन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने मझौलिया पीएचसी लाया जहां से बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया गया फिर पूरन यादव को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया जहां उनकी इलाज के दौरान बीती रात्री मौत हो गयी।इसकी सूचना पर गुदरा पंचायत में मातमी सन्नाटा पसर गया।सूचना पा कर उप प्रमुख नन्दकिशोर यादव व मुखिया देव सरण प्रसाद मृतक के घर पहुंच उसके बृद्ध पिता रामराज यादव व उसकी मां नागी देवी को संतावना दी तथा उनके सूचना पर मझौलिया पुलिस पहुँच घटना स्थल पर अनुसंधान शुरू कर दी है।मझौलिया पुलिस को मृतक के पत्नी प्रियंका देवी ने उपरोक्त लोगों को आरोपित करते हुये थाना में आवेदन दी है।सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है।बताते चले कि मृतक को एक साल भर का पुत्र दिलखुश भी है।पटना से जैसे ही शव गुदरा पहुंचा शव को देखते ही परिजनों का रो -रो बुरा हाल हो गया।मृतक के पत्नी प्रियंका के चीत्कार से उपस्थित ग्रामीणों की आंखे नमन हो गयी।उनके मां के रुदन से पूरा गांव शोकाकुल हो गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM