भूमि विवाद मे मारपीट

सरस् संगम (कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।। भूमि विवाद मे हुऐ मारपीट मे तीन लोग घायल हो गये है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामगुलाम यादव ने बताया कि झाखरा के मोहन लाल प्रसाद और इन्द्राशन साह के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें एकाएक इन्द्राशन साह के समर्थक नवल साह,तारकेश्वर साह,मंकेश्वर साह,रंजीता साह,अजय साह,रमेश साह आदि हरवे हथियार से लैस होकर आम के बगीचा मे पहुँच आम का पेड़ काटने लगे। सूचना मिलने पर जब मोहन लाल प्रसाद बगीचा पहुँचे और ऐसा नही करने का विरोध किऐ जिस पर मारपीट शुरू हो ग ई। मारपीट मे मोहन लाल प्रसाद,चन्देश्वर प्रसाद समेत तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुँच मामला शांत करायी। इस संदर्भ मे सात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है। सूचना मिला है कि बगीचे से पांच-सात आम का हरा पेड़ भी उक्त लोगों द्वारा काट दिया गया है। जिसे जब्त करने के लिऐ पुलिस छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM