विदेश भेजने में धोखाधड़ी करने वाला धराया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बगहा संवाद सूत्र:- बेतिया। बगहा के गुदरी बाजार निवासी सुमंत कुमार को नौकरी दिलाने का झांसा दे पर्यटक वीजा पर मलेशिया भेजने वाले एजेंट शेखधुरवा निवासी दिलशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षकक जयंतकांत ने बताया कि दिलशाद की गिरफ्तारी मनुआपुल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उसके आवास से की है। उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। दिलशाद के दूसरे सहयोगी शिकारपुर के चानकी गढ़ निवासी शिबलू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो माह पूर्व सुमंत कुमार ने एफआईआर दर्ज करायी थी। बताया था कि 17 फरवरी 2018 को वह बगहा से बेतिया आया था। तभी उसके पूर्व के जान पहचान वाले दिलशाद व शिबलू मिल गए। दोनों ने पूछा कि सुमंत क्या कर रहे हो, सुमंत ने बताया कि वह जाम नगर में 20 हजार की नौकरी कर रहा है। तब दोनों ने सुमंत को झांसा दिया कि विदेश में 40 हजार रुपए की नौकरी मिलेगी। इसके लिए पासपोर्ट व 1.20 लाख रुपया देना होगा। सुमंत ने पैसा व पासपोर्ट दे दिया। तब आरोपियों ने 16 अप्रैल को जयपुर से मलेशिया के लिए उसे भेज दिया। मलेशिया एयर पोर्ट पर उतरने पर सुमंत को मालूम चला कि उसे वर्क वीजा नहीं, बल्कि पर्यटक वीजा पर मलेशिया भेजकर पैसा ठग लिया गया है। बाद में वह दूतावास की मद्द से वापस इंडिया आ पाया था।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM