मानव श्रृंखला बना प्लास्टिक के प्रतिबंध के सफलता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संसू: बेतिया-अरेराज सडक मे मानव श्रृंखला का निर्माण कर बिहार सरकार द्वारा प्लास्टिक के बने थैले के प्रयोग पर लगे प्रतिबंध के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद महतो ने बताया कि दहेज-प्रथा और शराब बंदी के बाद बिहार सरकार द्वारा प्लास्टिक पर लगाऐ गये प्रतिबंध आम लोगों के हीत मे है। प्लास्टिक से बने वस्तु के प्रयोग से जनजीवन के साथ पर्यावरण पर बहुत खराब असर पड़ रहा है । जदयू के महासचिव नन्दकिशोर कुशवाहा ने बताया कि खुले मे प्लास्टिक फेंकने से महामारी फैलने के साथ मवेशियों द्वारा प्लास्टिक खा लिया जाता था जिससे आऐ दिन मवेशी के मृत्यु कि घटना होती रहती है। देश हीत मे प्लास्टिक का प्रयोग करना खतरनाक है। केवल बिहार मे ही नही बल्कि पूरे देश मे स्वच्छता हेतु और बढ़ रहे प्रदूषण से मुक्ति हेतु प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। इस मौके पर जदयू बुद्धिजीवि समाज के जिलाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी,हृदयानंद सिंह,केदार शास्त्री,श्रीमान मिश्रा,नथु चौधरी,उपेन्द्र राय,शाबीर अंसारी,दयानन्द प्रसाद कुशवाहा,भुनेश्वर सिंह,अफताभ आलम मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM