भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जन सम्पर्क अभियान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- ।खडडा और पूर्वी नौतन पंचायत मे जन समस्या से हुए रूबरू । नौतन ।केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव गांव मे जन सम्पर्क अभियान चलाकर लोगो को जानकारी दी गई ।जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डे के नेतृत्व मे गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्वी नौतन और खडडा पंचायत मे जन समस्या को लेकर रूबरू हुए ।जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डे ने कहा कि सरकार ने किसानो और मजदूरो तथा गरीबो के विकास के लिए अनेको योजनाओ को चालू किया है ।आने वाले समय मे देश मे पुनः सरकार बनाकर गरीबो के विकास का जिम्मा उठाया जाएगा ।मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह और जिला महामंत्री रूपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान मे कही भी रिश्वत की मांग की तो इसकी सूचना तत्काल सासंद व विधायक को दे ।दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । जन सम्पर्क अभियान के दौरान शौचालय के लाभुको ने कार्यकर्ताओ से शिकायत किया कि प्रखंड स्तर पर शौचालय के भुगतान मे खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है ।ग्राम पंचायत मे पीएम आवास योजना मे रिश्वत वसूली करने वालो की की पहचान कर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई है ।मौके उतरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर । पर देवीदयाल परसाद ।पन्नालाल साह ।महेंद्र साह ।कपिलदेव साह ।छोटेलाल कुशवाहा ।शोभी मंडल ।रंजन कुमार राम ।चन्द्रमा सिंह ।गौरी महतो । आदि मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM