रुलही पंचायत हुआ ओडीएफ घोषित

सरस संगम  न्यूज़(कार्यालय) दिल्ली/गे्टर नोएडा
मझौलिया /सरिसवा संवाददाता-
                                      रविवार के दिन रुलही पंचायत के राजकीय उत्क्रमित  मध्य  विद्यालय विसम्भरा के परिसर में मिशन मर्यादा के तहत हुआ पंचायत का ओडीएफ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएसएस अभय कुमार ने की।इस मौके पर मुखिया सोहगी देवी, उप मुखिया रामनरेश सिंह,सहित वार्ड सदस्य जितेंद्र दास, सुंरपति देवी,सलमुन खातून, संध्या देवी,शंकर राम, सुदामा ठाकुर, प्रभावती देवी को  प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सम्बोधि करते जेएसएस अभय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना पंचायत में सफल होता दिख रहा है।आमजनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है।इस मौके पर यूनिसेफ से उत्तम कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सपथ दिलाया कि हम शौचालय का उपयोग करेंगे ,खुले में शौच नही करेंगे के साथ पंचायत को स्वछ रखेंगे।इस अवसर नोडल पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद,सहायक नोडल पदाधिकारी सतपाल मित्र, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार, समाजसेवी दीनबंधु सिंह(बाबा)पंचायत सचिव ओम प्रकास शुक्ल सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर मुखिया सोहगी देवी सहित पंचायत के सभी 8 वार्ड सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रुलही
पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM